Academic Activity
May 26th 2026

CBSE Board Result Class 12

प्रेस विज्ञप्ति Silver Grove School दिनांक : 13 मई 20f26 सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2025–26 में सिल्वर ग्रोव स्कूल का शानदार प्रदर्शन सिल्वर ग्रोव स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम (सत्र 2025–26) में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया आयाम स्थापित किया। विद्यालय के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में — आकांक्षा संजय दुबे (बायोलॉजी) — 97% प्रिया यादव (कॉमर्स) — 95.5% रिज़ा अंसारी (ह्यूमैनिटीज़) — 93.8% माही जायसवाल (ह्यूमैनिटीज़) — 93.8% भावनी श्रीवास्तव (कॉमर्स) — 93.6% पलक शर्मा (ह्यूमैनिटीज़) — 93.6% तनिषा सोनकर (ह्यूमैनिटीज़) — 93.4% समीरा अंजुम (ह्यूमैनिटीज़) — 91.2% सुयश पांडेय (मैथमेटिक्स) — 91.2% आर्यन सिंह (बायोलॉजी) — 90% आस्था त्रिपाठी (ह्यूमैनिटीज़) — 90% अर्पित पाल (मैथमेटिक्स) — 90% कुमारी श्रुति (ह्यूमैनिटीज़) — 89.4% प्रिंस यादव (ह्यूमैनिटीज़) — 88.6% सुखप्रीत कौर (कॉमर्स) — 87.8% साक्षी पांडेय (ह्यूमैनिटीज़) — 87.8% शाश्वत सिंह (कॉमर्स) — 87% इसके अतिरिक्त विद्यालय की छात्रा प्रिया यादव ने पेंटिंग विषय में तथा माही जायसवाल, पलक शर्मा एवं समीरा अंजुम ने संगीत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को विशेष गौरवान्वित किया। साथ ही विद्यालय के लगभग 70 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि का परिचय दिया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा— हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा हो, समर्पण और अनुशासन से उसे अवश्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।” इस अवसर प़र वंदना चतुर्वेदी , श्री तारकेश्वर जैसवानी एवं श्री रोहित सिंह तथा अकादमिक हेड श्री राम कुमार गुप्ता एवं श्रीमती आरती पांडेय , मानसी सिंह, श्री पीयूष कुमार मिश्रा , अभिषेक जैसवाल, सहित समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l — आदेशानुसार विद्यालय प्रशासन सिल्वर ग्रोव स्कूल, वाराणसी